सक्ती

विराट हिंदू सम्मेलन जिला सक्ती में कार्यक्रम के अध्यक्षता भागवत आचार्य राजेंद्र शर्मा के उपस्थिति में हुआ संपन्न

विराट हिंदू सम्मेलन जिला सक्ती में कार्यक्रम के अध्यक्षता भागवत आचार्य राजेंद्र शर्मा के उपस्थिति में हुआ संपन्न kshititech

सक्ती – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सक्ती नगर के हृदय स्थल पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया । सम्मेलन की अध्यक्षता भागवत आचार्य राजेंद्र महाराज एवं मुख्य वक्ता लक्ष्मी नारायण सोनी विभाग सह कार्यवाह कोरबा, तुलसी बहन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सक्ती द्वारा भगवान  राम की मूर्ति एवं भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन पूजन के साथ शुभारंभ किया गया । मंचस्थ अतिथियों का सम्मान मंगल तिलक एवं स्त्री फल वस्त्र से किया गया । सर्वप्रथम बहन तुलसी द्वारा अपने विचार प्रकट करते हुए कहा गया कि हिंदुत्व एक जीवन पद्धतिहै ,ईश्वर के प्रति आस्था और सनातन मार्ग पर चलने की प्रेरणा हिंदुत्व जीवन पद्धति ही सिखाती है , भारत हिंदुत्व और सनातन से ओतप्रोत राष्ट्र है। इसलिए प्रत्येक देशवासी को अपने हिंदुत्व जीवन पद्धति को साकार करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण और सेवा का भाव अनिवार्य हो । सम्मेलन के अध्यक्ष भागवताचार्य राजेंद्र महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज और राष्ट्र के प्रति जागरण खड़ा करना है और समाज के लोगों को यह बताना कि हम सब हिंदू ही हैं भले ही हम किसी भी पंथ के मानने वाले और किसी भी संप्रदाय की क्यों ना हो किंतु हमारी पहचान हिंदू के रूप में ही है । एक हिंदू परिवार की पहचान सनातन के प्रति आस्था और अपने पूर्वजों के प्रति आदर्श है । आचार्य ने कहा कि हमें उठाना होगा जागना होगा और अपने राष्ट्र के लिए हमेशा सजग रहना होगा क्योंकि प्रत्येक नागरिक भी इस राष्ट्र का सजग पर प्रहरी है। इसलिए राष्ट्र गौरव को बढ़ाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है हमें केवल अपने लाभ और अधिकार की चिंता नहीं करते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करना भी महत्वपूर्ण है। सम्मेलन के मुख्य वक्ता लक्ष्मी नारायण सोनी विभाग सह कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संबोधन में कहा कि भारत के गौरवशाली इतिहास को जानने के लिए इतिहास का छात्र होना जरूरी नहीं है । हमारे देश के स्वर्णिम इतिहास से हमें अपने देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक होने का तथा अपने कर्तव्यों के प्रति सजग होने का ध्यान आता है। मैं कहूंगा तब भी मैं हिंदू हूं और नहीं कहूंगा तब भी मैं हिंदू हूं क्योंकि मेरी जीवन पद्धति हिंदू भावों से जुड़ी हुई है । समाज के रहने वाले बांधों में आपसी सद्भाव और उनके दुख सुख में खड़े होना हमारा दायित्व भी है । “सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया” यह हमारा पवित्र भाव है। हमें अपने परिवार में एक साथ भोजन और भजन करने की आवश्यकता है, परिवार में बड़े और छोटे के प्रति आदर्श भाव से अपनी भावी पीढ़ी को तैयार करना भी है ।
विराट हिंदू सम्मेलन में पूर्व मंत्री मेधा राम साहू , पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू , प्रदेश मंत्री भाजपा  विद्या सिदार, रीता पटेल, अनीता सिंह,अनूप अग्रवाल , दीपक कुमार गुप्ता, छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के जिला अध्यक्ष रमेश चंद अग्रवाल ,बजरंग अग्रवाल, डमरू धर देवांगन ,ओमप्रकाश राठौर मनोज गबेल, गोविंद देवांगन जिला कार्यवाह ,अमर दास मानिकपुरी एवं सैकड़ो नागरिक तथा मातृ शक्तियों उपस्थित थे । आभार ज्ञापन नगर संघ चालक कुशराम वर्मा द्वारा किया गया।