सक्ती

घिवरा – मल्दा से डभरा – चंद्रपुर तक राज्य मार्ग की हालत खराब

घिवरा - मल्दा से डभरा - चंद्रपुर तक राज्य मार्ग की हालत खराब kshititech
घिवरा - मल्दा से डभरा - चंद्रपुर तक राज्य मार्ग की हालत खराब kshititech

बिर्रा – लोक निर्माण विभाग संभाग चांपा के अंतर्गत ग्राम पंचायत घिवरा, मल्दा से डभरा चंद्रपुर तक राज्य मार्ग की हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई है। इस राज्य मार्ग पर जगह-जगह  हजारों बड़े-बड़े  जान लेवा गड्ढा हो गया है। जिम्मेदार लोक निर्माण विभाग चांपा मरम्मत करने की बजाय कुर्सी में बैठकर कार्यालय की सोभा बढ़ा रहे हैं। जिसके कारण इस राज्य मार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि सक्ती जिला के जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत घिवरा और मल्दा से लेकर डभरा – चंद्रपुर तक इस राज्य मार्ग की हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई है। इस राज्य मार्ग पर जगह-जगह  हजारों बड़े-बड़े  जान लेवा गड्ढा हो गया है। जिम्मेदार लोक निर्माण विभाग संभाग चांपा के अधिकारी कर्मचारी इस राज्य मार्ग की मरम्मत करने की बजाय कुर्सी में बैठकर कार्यालय की सोभा बढ़ा रहे हैं। जिसके कारण इस राज्य मार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह राज्य मार्ग जांजगीर चांपा जिला और  सक्ती जिला को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। इसी राज्य मार्ग से यात्री बसें, ऑटो, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर, ट्रक, कैप्सूल हाईवा आदि बड़ी-बड़ी गाड़ियां  शिवरीनारायण, बिलासपुर, रायपुर,  बलौदा बाजार, रायगढ़ ,कोरबा जिला और आदि अन्य शहरों के लिए आते जाते हैं। रोजाना हजारों की तादाद में चलने वाले वाहन चालकों को इस राज्य मार्ग में बड़ी-बड़ी तालाब नुमा जानलेवा गड्ढा से बचने के चक्कर में बरसात के दिनों में कई वाहन पलट चुके हैं तो कई वाहन सड़क में दो-तीन दिनों तक फंसे हुए थे। लेकिन बरसात के जाने के बावजूद भी इस राज्य मार्ग में बने बड़े-बड़े जान लेवा गड्ढा को आज तक लोक निर्माण विभाग के द्वारा मरम्मत नहीं कराया गया है। लिहाजा ठंड के दिनों में भी धूल का अंबार लग रहा है। धूल से बचने के लिए स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सड़क के ऊपर पानी डाल दिया जा रहा है। सड़क के ऊपर बने बड़े-बड़े गड्ढा में पानी डालने से बरसात जैसे नजारा देखने को मिल रहा है। वाहन चालकों को सड़क के गढ्ढा में पानी भरने से वाहन चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बहरहाल कारण चाहे जो भी हो लेकिन  घिवरा, मल्दा से लेकर डभरा ,चंद्रपुर तक इस राज्य मार्ग में बने बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढा के कारण वाहन चालकों को बेवजह परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों ने सक्ती जिला के कलेक्टर महोदय से सड़क के ऊपर डामर की मोटा परत चढ़ाने की मांग किए हैं।