सक्ती

सक्ती के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में पहुंचेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 दिसंबर को

सक्ती के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में पहुंचेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 दिसंबर को kshititech

सक्ती –  सक्ती शहर के बुधवारी बाजार स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में 20 एवं 21 दिसंबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश की भाजपा एवं कांग्रेस पार्टी की दिग्गज राजनैतिक हस्तियां पहुंचेंगी, सर्व कुर्मी क्षत्रिय समाज का प्रांतीय महासम्मेलन आगामी 20 एवं 21 दिसंबर 2025 को सक्ती शहर के बुधवारी बाजार में स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में आयोजित किया गया है, उपरोक्त जानकारी देते हुए महासम्मेलन के सक्ती जिला संयोजक कृष्णकांत चंद्रा ने बताया कि दो दिवसीय सम्मेलन को लेकर व्यापक रूप से तैयारी चल रही है एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न स्थानों से समाज बंधु इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, तो वहीं आयोजन स्थल पर भी भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है सम्मेलन में होगा अतिथियों का आगमन जिला संयोजक कृष्णकांत चंद्रा ने बताया कि सम्मेलन के समापन समारोह 21 दिसंबर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे,सम्मेलन में महाराष्ट्र प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,बिल्हा के विधायक धरमलाल कौशिक, छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, एवम ललित चंद्राकर सहित कुर्मी समाज के सभी विधायक शामिल होंगे आयोजन समिति ने अतिथियों को दिया न्योता आयोजन समिति के संयोजक कृष्ण कांत चंद्रा, प्रदेश महामंत्री मोरध्वज चंद्राकर, ललित बघेल, अजय चंद्राकर, डाकेश्वर परगनिया सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सम्मेलन में उपस्थित होने की सहमति प्रदान की है। भव्य कलश यात्रा से होगा दो दिवसीय महासम्मेलन का शुभारंभ सक्ती के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में होने वाले महासम्मेलन का शुभारंभ 20 दिसंबर की सुबह 10 बजे चंद्रा भवन, सक्ती से निकलने वाली महिलाओं की विशाल मंगल कलश यात्रा से होगा, जो नगर भ्रमण करते हुए दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम पहुंचेगी। आयोजन की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं और पूरे समाज में उत्साह का माहौल है दो दिवसीय कार्यक्रम की विस्तृत सूची, 20 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम कार्यक्रम के जिला संयोजक कृष्णकांत चंद्रा ने बताया कि 20 दिसंबर को प्रथम दिवस प्रातः 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक प्रांतीय महाधिवेशन होंगा,महिलाओं की मंगल कलश यात्रा निकलेंगी,प्रदेश संगठन, महिला, युवा एवं छात्र इकाई का प्रतिवेदन,उपजाति प्रमुखों का उद्बोधन,छात्र प्रतिभा सम्मान,अतिथि स्वागत,सरदार वल्लभभाई पटेल ट्रस्ट व जिला इकाइयों का प्रतिवेदन,कुर्मी गौरव सम्मान,अतिथि उद्बोधन होंगा द्वितीय एवं अंतिम दिवस 21 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम जिला संयोजक कृष्णकांत चंद्रा ने बताया कि महासम्मेलन के द्वितीय दिवस 21 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक होंगा,जिसमे कूर्मि सझा,युवाओं की भव्य बाइक रैली,मिलन अंक–22 का विमोचन, युवा प्रतिभा सम्मान,कुर्मी शिखर सम्मान,विवाह योग्य युवक–युवती परिचय कार्यक्रम,कूर्मिका संगठन सम्मान,अतिथि उद्बोधन होगा एवं उपरोक्त महासम्मेलन में आने वाले समाज बंधुओं के लिए नाश्ता, चाय एवं भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी। जिला संयोजक ने दूरस्थ जिलों और अन्य राज्यों से आने वाले समाज जनों से अनुरोध किया है कि वे आवास व्यवस्था हेतु अपने आगमन की सूचना पूर्व में प्रदान करें सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन आयोजन समिति के संयोजक कृष्णकांत चंद्रा ने बताया की महासम्मेलन के दौरान 20 एवं 21 दिसंबर को संध्या व रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की जाएंगी।आयोजन समिति ने प्रदेशभर के सभी कुर्मी क्षत्रिय समाज जनों से अपील की है कि वे सपरिवार उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक प्रांतीय सम्मेलन को सफल बनाएं।