सक्ती

डॉक्टर चरण दास महंत के जन्मदिन 13 दिसंबर  को फल वितरण एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

सक्ती – 13 दिसंबर  को  डॉक्टर चरण दास महंत नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा  तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार के जन्मोत्सव  पर प्रति वर्ष अनुसार अधिवक्ता  राकेश महंत के संयोजकत्व में सवेरे 9 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मातृ शिशु अस्पताल सक्ती में फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित है  एवं कचहरी चौक सक्ती में 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे  तक   निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया है तथा शाम 4:00 बजे  जरूरतमंद महिलाओं को वस्त्र वितरित किया जाएगा । उक्त कार्यक्रम में सभी कांग्रेस जनों , संबंधित जनो से उपस्थित होने का आग्रह वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधिवक्ता राकेश महंत ने किया है ।