घिवरा में हर शनिवार बहती है राम नाम की गंगा, गलियों में गूंजते हैं भक्ति स्वर


सक्ती/बिर्रा- जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत घिवरा में प्रत्येक शनिवार की शाम एक अनोखा आध्यात्मिक दृश्य देखने को मिलता है। जैसे ही सूर्यास्त होता है, गांव की गलियों में सामूहिक रूप से राम नाम का जप गूंज उठता है, जो अब गांव की पहचान बन चुकी है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत घिवरा में प्रत्येक शनिवार की शाम एक अनोखा आध्यात्मिक दृश्य देखने को मिलता है। जैसे ही सूर्यास्त होता है, गांव की गलियों में सामूहिक रूप से राम नाम का जप गूंज उठता है, जो अब गांव की पहचान बन चुकी है। यह पहल न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकता, शांति और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का माध्यम भी बन रही है। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी आयु वर्ग के लोग इसमें पूरे उत्साह के साथ शामिल होते हैं। सामूहिक जप के दौरान गांव में एक विशेष आध्यात्मिक माहौल बन जाता है। जो लोगों को तनाव से मुक्ति और मानसिक शांति प्रदान करता है। इस नियमित आयोजन से आपसी भाईचारा बढ़ा है और सनातन संस्कृति के मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में भी मदद मिल रही है। बिना किसी राजनीतिक या सामाजिक मतभेद के पूरा गांव एक साथ बैठकर भक्ति भावना में लीन होता है। घिवरा गांव की यह पहल आज आसपास के गांवों के लिए भी प्रेरणा बन रही है। सकारात्मक सोच, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक संरक्षण का यह अनूठा प्रयास ग्रामीण जीवन में नई रोशनी ला रहा है। यहां की कीर्तन भजन का क्षेत्र के गांवों में चर्चाएं खूब हो रही है।


