छ ग सहायक शिक्षक समग्र फेडरेशन संकुल इकाई का हुआ गठन

बिर्रा – छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक, समग्र शिक्षक फेडरेशन प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार संकुल केन्द्र बिर्रा इकाई का नये कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसमें संकुल संयोजक तीजूराम साहू जी, महिला प्रकोष्ठ से मीनक्षी कश्यप अध्यक्ष, प्रियंका मनहर उपाध्यक्ष, श्रीमती निहारिका साहू सचिव और पुरुष वर्ग में गोवर्धन चंद्रा जी अध्यक्ष, तुलेश्वर देवांगन जी उपाध्यक्ष, सीलाराम संवरा सचिव, नोहर राम साहू प्रवक्ता, सीताराम जायसवाल कोषाध्यक्ष , कन्हैया देवांगन, ललित सिदार विशेष आमंत्रित सदस्य और पदाधिकारी को सर्वसम्मति से बनाया गया है। इस अवसर पर विशेष रूप से प्रांतीय संगठन मंत्री छबि कुमार पटेल, लखनलाल कश्यप शैक्षिक समन्वयक, संतराम कश्यप प्रधान पाठक ,मथुरा मधुकर , श्रीमती- मीनाक्षी कश्यप , निहारिका साहू , सरिता चौहान , बीना डड़सेना जी, हेमंत कौशले जी, पंचराम कश्यप जी, एकादशिया खूंटे जी, सीलाराम संवरा जी, नोहर राम साहू जी, सीताराम जायसवाल, ललित सिदार, प्रमोद कश्यप आदि के अलावा शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित थे।


