सक्ती

RHO जलेश्वर प्रसाद पटेल को मिला “Star Employee of the Month” सम्मान

सक्ती-  02 दिसंबर 2025 को कलेक्टर महोदय द्वारा Employee of The Month का प्रशस्ति-पत्र जलेश्वर प्रसाद पटेल, RHO – आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरवानी को प्रदान किया गया। यह सम्मान  पटेल द्वारा निरंतर उत्कृष्ट कार्य, समयबद्ध सेवा-प्रदान, सामुदायिक स्वास्थ्य हित में उनके सक्रिय योगदान एवं टीमवर्क की उत्कृष्ट भावना को देखते हुए प्रदान किया गया।इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत महोदय, अपर कलेक्टर महोदय, OIC सर, तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों ने  पटेल के कार्यों की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाए दीं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल ने  पटेल को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार का प्रेरणादायक कार्य स्वास्थ्य विभाग की छवि को और भी मजबूत करता है।  जलेश्वर प्रसाद पटेल का समर्पण और सतत प्रयास पूरे जिले के लिए अनुकरणीय है।