शिक्षक छबि राठौर का इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2025 के लिए चयन


सक्ती – भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और भू-विज्ञान मंत्रालय द्वारा आयोजित 11वीं इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2025 चंडीगढ़ ( हरीयाणा) में छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला के शासकीय उच्चत्तर माद्यमिक विद्यालय पोरथा के व्याख्याता छबि राठौर का चयन हुआ है। यह कार्यक्रम 6 दिसंबर 2025 से 9 दिसंबर 2025 तक आयोजित पंजाब विस्वविद्यालय , चंडीगढ़ में आयोजित है इस साइंस फेस्टिवल में शिक्षक के द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में किये गए उल्लेखनिय कार्य ,शिक्षा के क्षेत्र में किये गए नवाचार प्रयोग , विज्ञान शिक्षा में शोध आदि कार्यों के आधार पर चयन किया गया है। इस इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2025 में देश-विदेश चयनित शिक्षक, एजुकेटर और वैज्ञानिक 21वीं सदी के विज्ञान शिक्षण के बारे में विचार-विमर्श करेंगे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ कुमुदिनी बाघ द्विवेदी एवं कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने शिक्षक छबि राठौर को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दिए।


