सक्ती

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी कार्यालय जिला सक्ती के सभागार में हुई आयोजित

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी कार्यालय जिला सक्ती के सभागार में हुई आयोजित kshititech

सक्ती – भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला इकाई सक्ती की बैठक 2 दिसंबर को स्थानीय मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी कार्यालय जिला सक्ती के सभागार में आयोजित की गई, बैठक का शुभारंभ भारत माता के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलन कर हुआ, बैठक का संचालन करते हुए रेड क्रॉस प्रभारी डॉक्टर सुदर्शन भारद्वाज ने बताया कि विगत दिनों जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में समिति के अध्यक्ष जी के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई थी,तथा राज्य इकाई द्वारा प्रत्येक जिला इकाई के लिए 500 की सदस्यता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, तथा सक्ती जिले में भी इसके लिए हमें सदस्य और बनाने होंगे, बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला इकाई सक्ती की सचिव एवं मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ  पूजा अग्रवाल ने बताया कि सक्ती जिले में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के संगठन को गतिशील बनाने की दिशा में बैठक आयोजित है, एवं बैठक में राज्य संस्था द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों के परिपालन में जिला इकाइयां कार्य करती हैं, एवं विगत दिनों रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया था एवं सदस्यता के कार्य को भी प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कर आगे नवीन कार्यकारिणी के गठन के संबंध में प्रस्ताव लाकर उस कार्य को गति दी जाएगी बैठक के दौरान भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भी अपने-अपने सुझाव दिए जिस पर सभी सुझाव पर अमल करते हुए आने वाली अगली बैठक में इसमें आवश्यक निर्णय लेने की बात कही गई, 2 दिसंबर को आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से समिति की सचिव डॉक्टर  पूजा अग्रवाल,रेडक्रॉस के प्रभारी डॉक्टर सुदर्शन भारद्वाज, कन्हैया गोयल, हरिओम अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, चितरंजन पटेल, मनीष कथूरिया,पीयूष कथूरिया, रामनरेश यादव,लाखन नामदेव, गोविंद देवांगन, अशोक खेतान, खेतान, बजरंग अग्रवाल चिंटू, पुरुषोत्तम गोयल, आशु मित्तल सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।