सक्ती

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं

सक्ती –  जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे जनदर्शन में आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली (बा.) निवासी जगदीश प्रसाद ने उनके निजी भूमि पर किशन लाल पिता घसियाराम केंवट एवं खूबुराम पिता घसियाराम केंवट द्वारा अवैध कब्जा कर उसमें दीवार खड़ा किया जा रहा उसे हटाने के सम्बन्ध में, तहसील जैजैपुर ग्राम काशीगढ़ निवासी कमला बाई चंद्रा ने रकबा जुड़वाने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम अखराभांठा के पार्षद हुलास देवांगन ने ग्राम अखराभांठा के हितग्राहियों को राशन लेने में हो रही परेशानी दूर करने के सम्बन्ध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम आमापाली निवासी हीरा लाल साहू ने स्वामित्व खाता व भूमि को अलग अलग पंजीयन के सम्बन्ध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम खम्हारिया निवासी बीरबल साहू (सरपंच) ने ग्राम पंचायत खम्हारिया के डोलोमाइट माइंस के ओवरलोड ट्रक वाहनों को बाईपास पंडरिया जंगल के रास्ते चलाने के सम्बन्ध में, तहसील चन्द्रपुर अंतर्गत चंद्रपुर निवासी  जुगल किशोर अग्रवाल ने अवैध मकान निर्माण को तुड़वाकर जान माल की सुरक्षा प्रदान करने के सबंध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम रायपुरा निवासी दुलौरिन बाई ने भूमि संबंधी विवाद में सुरक्षा एवं न्याय के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम कैथा निवासी मनाराम जायसवाल ने कलार समाज को आबंटित धर्मशाला भूमि पर से बेजा कब्जा हटाने के संबंध मे, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम सिंघरा निवासी हरीश रात्रें ने ग्राम सिंघरा को उप तहसील बनाए जाने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम मसनिया खुर्द निवासी दयाराम सिदार ने वन भूमि पट्टे की जमीन का धान बेचने हेतु पंजीयन करवाने के संबंध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।