सक्ती

NHRSJC के साथ अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ ने मनाया जन जातीय गौरव दिवस

NHRSJC के साथ अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ ने मनाया जन जातीय गौरव दिवस kshititech

सक्ती – राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग एवं अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के संयुक्त तत्वावधान में एकलव्य जन जातीय विद्यालय परिवार के सान्निध्य में भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर एवं अध्यक्ष उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित स्काउट्स एंड गाइड्स के टीम ने मार्च पास्ट के साथ सभागार पहुंचाया तब एकलव्य स्कूल की छात्राओं ने पुष्प वर्षा कर अतिथियों का अभिनंदन किया तो वहीं अतिथियों का विद्यालय परिवार एवं आयोजक NHRSJC परिवार के सदस्यों ने तिलक चंदन एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया तथा राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक प्रधान पाठक कन्हैया लाल कंवर ने जनजातीय परंपरा अनुसार पीताम्बर पगड़ी पहना कर आत्मिक स्वागत किया तथा एकलव्य स्कूल की बहनों ने मधुर स्वागत गीत एवं नृत्य से अतिथियों का अभिनंदन किया। इन पलों में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने योग नृत्य तथा नाट्य प्रहसन से बिरसा मुंडा का जीवंत रूपांतरण प्रस्तुत  किया। संबोधन के क्रम में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (विधि) एवं अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि हम सब के लिए गौरव का विषय है कि भगवान बिरसा मुंडा के वंशज अमृत विकास तोपनो जिले के ऊर्जावान कलेक्टर के रुप में हमारे बीच में मौजूद हैं जो जनजातीय विकास के सशक्त हस्ताक्षर हैं तो वहीं जनजातीय समाज के गौरव प्रफुल्ल ठाकुर हमारे जिले के पुलिस अधीक्षक हैं जिनका अभिनंदन करते हुए हम सब गौरवान्वित हैं। विशिष्ट अतिथि एस पी प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा कि जनजातीय परंपरा में ही देशभक्ति समाया हुआ है तथा छत्तीसगढ़ आदिवासी समाज से भी वीर नारायण सिंह जैसे महापुरुषों ने स्वतंत्रता की लड़ाई में अपनी महती भूमिका अदा किया है। आयोजन के मुख्य अतिथि कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की नजरों में २०४७ का भारत में  भारतीय संस्कृति, परंपरा और महापुरुषों की झलक दिखाई देगी और भावी पीढ़ी अपने राष्ट्रीय मान बिंदुओं को जान कर गर्व कर सकेंगे। उन्होंने आगे बताया कि इसी तारतम्य में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के १५०वीं जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रुप में मना रहे हैं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ  विजय लहरे ने किया तो वहीं एकलव्य स्कूल के प्राचार्य मनोज गुप्ता ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात करेंगे तो निश्चित रुप से भारतीय समाज में समता और एकता भाव जागृत होगा।
इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक प्रधान पाठक कन्हैया लाल कंवर एवं राज्यपाल पुरस्कृत स्काउट्स पुष्कर जगत, लक्की तथा गाइड्स महिमा सिदार, लिलिमा, सोनिया हिमांशी का सम्मान किया गया पश्चात अतिथियों ने विद्यालय परिसर में फलदार आम, जामुन, कटहल आदि पौधों का रोपण किया गया।
इन पलों में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के जिलाध्यक्ष महेंद्र बरेठ, रेवती नंदन पटेल, फागुलाल कुर्रे, पालूराम चंद्रा मीडिया से उदय मधुकर, योम लहरे, महिला सेल के कांता यादव, राज कुमारी चंद्रा, मांडवी साहू, अनीता पटेल, नूतन सोनी आदि शामिल रहे तो वहीं अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष दुलीचंद साहू, सरोज महंत, जी आर प्रधान आदि गणमान्य जनों के एकलव्य परिवार से भागीरथमल  चौधरी, कार्तिक मिश्रा, ललित, गीता, वर्षा राणा के साथ विद्यालय परिवार ने रंगोली, आज साज सज्जा, स्वागत मंच व्यवस्था आदि में सक्रिय सहभागिता निभाई।