सिलादेही और केरा के मध्य में स्थित हसदेव नदी पर बना पुल की हालत खराब

बिर्रा – सिलादेही और केरा के मध्य में स्थित हसदेव नदी के ऊपर बने पुल की हालत बहुत खराब हो गई है। पुल कुछ ही सालों में बहुत ज्यादा जर्जर हो चुका है। यह पुल जांजगीर चांपा, सक्ती , बलौदा बाजार, सारंगढ़ , रायगढ़, बिलासपुर, महासमुंद ,रायपुर आदि कई जिलों को जोड़ने वाला एकमात्र पुल है। इस पुल से रोजाना हजारों की तादात में दो पहिया, चार पहिया वाहन और यात्री बसें के अलावा बड़े-बड़े भारी वाहन आवागमन करते हैं। इस पुल में जगह-जगह बड़े-बड़े गढ़ा होने और सरिया के झांकने से आने जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि जांजगीर चांपा जिला के जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत अंतिम छोर पर स्थित ग्राम सिलादेही और जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत केरा के मध्य में हसदेव नदी के ऊपर बने पुल समुचित देख रेख एवं मरम्मत के अभाव में बहुत ज्यादा खराब हो गया है। इस पुल से जांजगीर चांपा, सक्ती , बलौदा बाजार, सारंगढ़ , रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा,महासमुंद ,रायपुर आदि कई जिलों को जोड़ने वाला यह क्षेत्र का एकमात्र पुल है। इस पुल से रोजाना हजारों की तादात में दो पहिया, चार पहिया वाहन और यात्री बसें के अलावा बड़े-बड़े भारी भीमकाय वाहन आवागमन करते हैं। इस पुल में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढा होने और सरिया के झांकने से आने जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना हजारों की तादाद में भारी भारी वाहनों के चलने से सिलादेही और केरा के मध्य में हसदेव नदी के ऊपर में बने इस पुल में जगह-जगह बड़े बड़े गढ्ढा हो गया है। पुल के ऊपर में बने दर्जनों गढ्ढा के कारण राहगीरों और दो पहिया वाहन चालकों को अपनी जान हथेली पर लेकर चलना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में पुल के ऊपर बने बड़े-बड़े गड्ढे में पानी भर जाने के कारण गढ्ढा दिखाई नहीं देता है। लेकिन अब धूल के अंबार लगने के कारण वाहन चालकों के कई वाहन पलट चुके हैं। ठेकेदार ने विभाग के अधिकारियों से सांठ गांठ करके एकदम घटिया व निम्न स्तर का निर्माण सामग्री से पुल बनाया है। इसलिए महज कुछ ही सालों में पुल के ऊपर में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। पुल में बने बड़े-बड़े गड्ढे पुल निर्माण की घटिया स्तर को उजागर करता है। इस पुल से रोजाना हजारों लोगों के द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। इसके बावजूद सेतु निगम के अधिकारी कर्मचारी कुर्सी में बैठकर कार्यालय की शोभा बढ़ा रहे हैं। पुल के ऊपर में डामर की मोटा परत चढ़ाने के बजाय इसकी सुध तक नहीं ले रहे हैं। बहरहाल कारण चाहे जो भी हो सिलादेही एवं केरा के मध्य में स्थित हसदेव नदी के ऊपर में बने पुल में बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना आवागमन करने वाले वाहन चालकों ने जांजगीर चांपा जिला के कलेक्टर महोदय से पुल की शीघ्र ही मरम्मत करवाने की मांग किए हैं।


