क्रांति कुमार कॉलेज जेठा में भारतीय स्नातकोत्तर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में संविधान दिवस मनाया गया


विधायक प्रतिनिधि प्रकाश अग्रवाल ने कहा संविधान का सम्मान करना हम सबका कर्तव्य, संविधान से ही चल रहा हमारा देश
सक्ती – हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” के अंतर्गत महाविद्यालय में संविधान दिवस में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया । शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में संविधान दिवस मनाया गया ।मुख्य अतिथि कलेक्टर महोदय जिला सक्ती के द्वारा कलेक्टर कार्यालय में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया।तत्पश्चात महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डॉ डी आर लहरें (स्नातकोत्तर प्राचार्य) टी सी एल शासकीय महाविद्यालय जांजगीर ,विशिष्ट अतिथि में चेतन साहू (अध्यक्ष जनभागीदारी समिति), प्रकाश अग्रवाल (विधायक प्रतिनिधि) जनभागीदारी समिति सहित संस्था के प्राचार्य डॉ डी पी पाटले उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित करके किया गया ।डॉ डी आर लहरें का स्वागत संस्था के प्राचार्य डॉ डी पी पाटले द्वारा, चेतन साहू का प्रो एस अनंत द्वारा, प्रकाश अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि का स्वागत प्रो डॉ शकुंतला राज द्वारा और प्राचार्य डॉ डी पी पाटले का स्वागत प्रो डॉ टी पी टंडन द्वारा पुष्प गुच्छ और बैच लगाकर किया गया । संविधान की प्रस्तावना का वाचन डॉ डी आर लहरें द्वारा कराया गया। उन्होंने कहा कि संविधान से ही हमारा देश चल रहा है यह मिश्रित संविधान है लचीला और विश्व का विशाल संविधान है ।हर समस्या का हल संविधान में निहित है हम सबको इसको पढ़ना चाहिए और इसका सम्मान करना करना चाहिए । प्रकाश अग्रवाल ने संविधान के महत्व को बताते हुए इसका सम्मान करने को कहा ताकि देश समाज उन्नति की ओर अग्रसर हो और संविधान की मूल भावना सफल हो।चेतन साहू ने भी सभी को संविधान दिवस की शुभकामना दी और संविधान को पढ़ने को कहा ।संस्था के प्राचार्य डॉ डी पी पाटले ने कहा कि संविधान का पालन करना हमारा कर्तव्य है इसमें निहित मूल अधिकार हमे सम्मानपूर्वक जीने की राह दिखाता है । प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े ने भारत के संवैधानिक विकास को विस्तार से बताया और सभी को शुभकामना दिए।इसी क्रम में प्रो डॉ शकुंतला राज प्रो डॉ टी पी टंडन प्रो संतोष जांगड़े प्रो यज्ञ राठिया ने भी अपना विचार व्यक्त किए और सभी को बधाई दिए।छात्रा प्रिया मैत्री ने संविधान के महत्व पर दमदार भाषण दिया और छात्रों में जोश भर दिया ।कार्यक्रम में प्रो डॉ शकुंतला राज प्रो एस अनंत,प्रो ललित सिंह प्रो हेमपुष्पा चंद्रा प्रो ऋतु पटेल प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े,प्रो डॉ विद्या राय सागर प्रो पल्लवी प्रधान प्रो डॉ हरिशंकर रजक प्रो यज्ञ राठिया प्रो सविता चंद्र प्रो सीमा साहू प्रो मनोज जायसवाल प्रो जी एस मैत्री सहित समस्त छात्र छात्राएं शामिल हुए।कार्यक्रम का संचालन प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा किया गया। समस्त अतिथियों का आभार प्रदर्शन प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े द्वारा किया गया।


