सक्ती
बाराद्वार के एटीएम मशीन को अज्ञात व्यक्ति ने की तोड़फोड़, जुर्म दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

बाराद्वार – बाराद्वार के एटीएम मशीन को अज्ञात व्यक्ति ने तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया है. पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ BNS की धारा 324(5), 331(4) के तहत जुर्म दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है. पुलिस के मुताबिक, पुनेंन्दू प्रकाश देवांगन ने बताया कि बाराद्वार में एक निजी कंपनी की एटीएम मशीन संचालित है. कंपनी ने एटीएम मशीन की देख रेख की जिम्मेदारी उसे सौंपी है. अज्ञात व्यक्ति में जहां एटीएम मशीन लगी है, वहां घुसकर मशीन में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया है. फिलहाल, मामले में बाराद्वार पुलिस ने तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने वाले के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है।


