सक्ती

29 नवंबर को भारतीय डाक विभाग द्वारा मालखरौदा में निःशुल्क आधार बायोमेट्रिक अपडेशन करने होगा विशेष आधार शिविर का आयोजन

सक्ती/मालखरौदा – सक्ती मुख्य डाकघर के के पोस्ट मास्टर कुशल प्रसाद देवांगन ने बताया कि भारतीय डाक विभाग बिलासपुर संभाग के निर्देशानुसार निशुल्क आधार बायोमैट्रिक अपडेशन का शिविर का आयोजन किया जा रहा है इस कड़ी में सरस्वती शिशु मंदिर राम जानकी मंदिर के पास मालखरौदा में आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन संबंधी सेवाएं प्रदान करने हेतु विशेष आधार शिविर का आयोजन दिनांक 29.11.2025 दिन शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक किया जा रहा है। जिसमें समस्त आम नागरिक अपना नया आधार कार्ड बनवा सकते हैं एवं पुराने आधार कार्ड में किसी भी प्रकार का सुधार/ अपडेशन (पता, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, नाम, बायोमैट्रिक अपडेट, ईमेल अपडेट इत्यादि) का कार्य करवा सकते हैं। चूंकि बच्चों का 5 एवं 15 वर्ष की आयु पर बायोमेट्रिक अपडेशन अति आवश्यक है, अतः अपने बच्चों का भी नि:शुल्क बायोमेट्रिक अपडेशन करा सकते हैं एवं समस्त आम नागरिक से अनुरोध है किया है कि इस अवसर का लाभ उठाते हुए स्वयं का और अपने बच्चों का आधार अपडेशन/ एनरोलमेंट का कार्य जरूर कराऐं। इसी तरह 29 नवंबर को स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल एनसीडीसी कोरबा, सर्वोदय पब्लिक स्कूल हीरापुर (चंद्रपुर),एवं आदर्श स्कूल बिल्हा में भी अपडेशन का कार्य किया जाएगा।