जूनियर/ सीनियर बालक, बालिका कबड्डी का जिला स्तरीय ट्रायल 30 नवंबर को जेठा के कॉलेज मैदान में

सक्ती – जूनियर तथा सीनियर बालक, बालिका कबड्डी के लिए जिला स्तर पर चयन ट्रायल जेठा के क्रांतिकुमार कॉलेज मैदान में आगामी 30 नवम्बर रविवार को सुबह 10 बजे से आयोजित किया गया है। जूनियर बालक वर्ग के लिए अधिकतम वजन 75 किलो ग्राम तथा आयु 18/01/2006 के बाद जन्म हुआ हो तथा बालिका वर्ग के लिए वजन अधिकतम 65 किलोग्राम और आयु 28/12/2005 के बाद जन्म हुआ हो , वही खिलाड़ी उक्त चयन ट्रायल में शामिल हो सकते हैं। सीनियर वर्ग के लिए आयु बंधन नहीं है। उपरोक्त दोनों वर्गों के चयन ट्रायल में सक्ती जिले के सभी विकास खंड के कबड्डी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं । चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उक्त चयन ट्रायल के प्रभारी टेक चंद पटेल, बाबू लाल सिदार , संजय सिदार, भोग सिंह कंवर एवं सन्नी उरांव तथा जिला कबड्डी संघ के सभी पदाधिकारी उक्त स्थल पर मौजूद रहेंगे। उक्त जानकारी जिला कबड्डी संघ के जिला मीडिया प्रभारी चंद्र प्रकाश तिवारी ने प्रदान किया।


