सक्ती
टोकन तुंहर हाथ मोबाइल एप : धान बेचने पंजीकृत किसानों को मिल सकेंगे अधिकतम 3 टोकन

सक्ती – राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 15 नवंबर से 31 जनवरी 2026 तक समर्थन मूल्य में धान खरीदी का कार्य जारी है। धान खरीदी व्यवस्था को सुव्यवस्थित संचालित करने टोकन तुहर हाथ मोबाइल एप के माध्यम से टोकन जारी कर धान खरीदी की जा रही है। राज्य शासन के निर्देशानुसार 2 एकड़ तक भूमि वाले किसानों को अधिकतम 1 टोकन, 2 एकड़ से 10 एकड़ तक वाले किसानों को अधिकतम 2 टोकन और 10 एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों को अधिकतम 3 टोकन जारी किए जाने की पात्रता है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के प्रबंध संचालक द्वारा टोकन जारी करने के लिए भूमि के आधार पर पात्रता की जानकारी का जमीनी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए विभिन्न चौक-चौराहों पर मैसेज डिस्प्ले के साथ-साथ पंचायत स्तर पर मुनादी कराए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।


