जिले के धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं का विभिन्न अधिकारियों द्वारा किया जा रहा सतत निरीक्षण


सक्ती – कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले के धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं का विभिन्न अधिकारियों द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है। एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में पहुंचकर धान खरीदी से संबंधित बैनर लगाए जाने, पेयजल की व्यवस्था, बायोमेट्रिक मशीन की उपलब्धता, विद्युत व्यवस्था, धान का मानक स्टैकिंग व्यवस्था, नया व पुराना जूट बारदान की उपलब्धता, तिरपाल की व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जांच कर कलेक्टर कार्यालय में आवश्यक जानकारियां दी जा रही हैं। कलेक्टर अमृत विकास तोपनों द्वारा जिले में धान खरीदी केंद्रों में किसानों को धान विक्रय में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो, इसका विशेष ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत कलेक्टर द्वारा विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं के निगरानी और संरक्षण के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।


