देवरीमठ में मिडिल स्कूल खोलने की मांग

बिर्रा – विकासखंड जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरीमठ ( करही) में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोलने की मांग पिछले दो दशक से की जा रही है। इसके बावजूद भी शासन प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसके कारण यहां पर अध्ययन कर रहे बच्चों को पढ़ाई करने दूसरे गांव के मिडिल स्कूल में आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि सक्ती जिला के विकासखंड जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरीमठ (करही) में पिछले दो दशक से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोलने की मांग की जा रही है। क्योंकि ग्राम पंचायत देवरीमठ में दो शासकीय प्राथमिक शाला संचालित है। इसके बावजूद भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के द्वारा मिडिल स्कूल खोलने की मांग को नाकार दिया जा रहा है। पंचायत पदाधिकारी ने बताया कि इसके पूर्व में पंचायत प्रस्ताव की कॉपी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय जैजैपुर, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सक्ती के अलावा जिला के मुखिया कलेक्टर महोदय को भी ग्राम पंचायत देवरीमठ में मिडिल स्कूल खोलने की मांग के लिए दिया जा चुका है। इसके बावजूद भी शासन प्रशासन के अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारी मिडिल स्कूल खोलने में ध्यान नहीं दे रहे हैं। लिहाजा यहां के गरीब बच्चों को छठवीं, सातवीं और आठवीं कक्षा के पढ़ाई के लिए अपने गांव से दूर जाना पड़ रहा है। छोटे-छोटे बच्चे आने-जाने में असमर्थ हैं। उनके माता-पिता गरीब हैं उनको दूसरे गांव के स्कूलों में लाने ले जाने में असमर्थ हैं। कई गरीब बच्चे दूसरे गांव पढ़ाई करने जाने में असमर्थ हैं जिसके कारण पढ़ना ही छोड़ चुके हैं । इसलिए छोटे-छोटे बच्चों को और अभिभावकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बहरहाल कारण चाहे जो भी हो यहां पर मिडिल स्कूल में पढ़ाई कर रहे छोटे-छोटे बच्चों को दूसरे गांव पढ़ने जाने में बेवजह परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां के ग्रामीणों ने जिला के मुखिया कलेक्टर महोदय से ग्राम देवरीमठ में मिडिल स्कूल खोलने की मांग किए हैं।


