पूरे राज्य से 25 अधिवक्ता निर्वाचित छत्तीसगढ़ राज्य विधिक (स्टेट बार काउंसिल) चुनाव के अंतिम परिणाम घोषित

10 सालों के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर हुए थे चुनाव, अब 25 सदस्य चुनेंगे अपना अध्यक्ष
सक्ती – छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सुमोटो आदेश पर छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल के संपन्न चुनाव के बाद अंतिम मतगणना के परिणाम में 25 सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए हैं, चुनाव में बिलासपुर से शैलेंद्र दुबे, रूपेश त्रिवेदी, प्रभाकर सिंह चंदेल, चंद्र प्रकाश जांगड़े, आलोक कुमार गुप्ता (दूसरी बार), अनिल सिंह चौहान व रवि सिंह राजपूत सहित सात अधिवक्ता चुने गए। 13,350 वकीलों के मतदान से गठित परिषद अब अध्यक्ष व पदाधिकारी चुनकर अधिवक्ताओं के हितों के लिए कार्य करेंगे।छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद चुनाव के अंतिम परिणाम आज घोषित कर दिए गए। चुनाव में पूरे राज्य से 25 अधिवक्ता निर्वाचित हुए हैं। जिनमें बिलासपुर से सात सदस्य निर्वाचित हुए हैं। अधिवक्ता परिषद के चुनाव 10 वर्षों के पश्चात हुए हैं।चीफ जस्टिस हाईकोर्ट छत्तीसगढ़ के सुमोटो पिटीशन के आदेश पर यह चुनाव कराया गया। चुनाव में सदस्यों के निर्वाचन से छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद का गठन हुआ है। अब यह 25 सदस्य आपस में मिलकर अध्यक्ष एवं अन्य कमेटियों का निर्धारण करेंगे। जिससे छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त अधिवक्ताओं के हित से संबंधित कार्य सुचारू रूप से चल सकेंगे।अधिवक्ता परिषद के चुनाव में 25 सदस्यों ने जीत हासिल की है, वर्तमान चुनाव में कुल 105 अधिवक्ताओं ने भाग लिया था। 25 सदस्यों को चुनने पूरे प्रदेश के लगभग 13350 अधिवक्ताओं ने मतदान किया था। जिसमें आलोक कुमार गुप्ता दूसरी बार इस चुनाव में निर्वाचित हुए हैं।जो 25 सदस्य निर्वाचित हुए हैं। उनमें कमल किशोर पटेल, शत्रुघ्न सिंह साहू , ब्रिजेश नाथ पाण्डेय, शैलेन्द्र दुबे, रविन्द्र कुमार पाराशर, फैजल रिजवी, विवेकानन्द भोई, नरेंद्र कुमार सोनी, संतोष कुमार वर्मा, गणेश राम गुजराल, चन्द्र प्रकाश जांगड़े, अशोक कुमार तिवारी, प्रशांत तिवारी, प्रभाकर सिंह चंदेल, प्रवीन गुप्ता, उत्तम कुमार चन्देल , विराट वर्मा , अनिल कुमार गोयल, भास्कर प्रसाद साहू , जनार्दन कुमार त्रिपाठी, अनिल सिंह चौहान, रूपेश त्रिवेदी, आलोक कुमार गुप्ता, रवि सिंह राजपूत और बादशाह सिंह शामिल हैं।


