सांसद कमलेश जांगड़े के मुख्य अतिथ्य में विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ


सक्ती- जनपद पंचायत मालखरौदा मे विकासखण्ड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा कमलेश जांगडे़ के अध्यक्षता में किया गया। सांसद खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को पहचान देना, युवाओं में खेल भावना, टीमवर्क, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरुकता लाना है। सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण भारत की प्रतिभा राष्ट्रीय मंच तक पहुंचेगी। इस अवसर पर सांसद ने सभी खिलाड़ियों से उनका परिचय प्राप्त किया और उन्हें बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। सांसद श्रीमती जांगड़े ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए सभी खिलाड़ियों को सच्ची खेल भावना से अपना बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। जनपद पंचायत मालखारौदा के खेल मैदान मे आयोजित विकास खंड स्तरीय खेल महोत्सव मे विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने पुरे उत्साह और सक्रियता से भाग लिया। इस अवसर पर संयोगिता युध्दवीर सिंह जुदेव, जनपद पंचायत मालखरौदा अध्यक्ष कवि शरण वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, सरपंच सावित्री रंजीत अजगले, सी ई ओ मलखारौदा, सी ई ओ सक्ती, विभिन्न खेल पदाधिकारी, खेल शिक्षक व विभिन्न ग्राम से आये खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


