सक्ती

भाटिया ग्रुप के डायरेक्टर उद्योगपति ट्विंकल भाटिया को मातृ शोक

भाटिया ग्रुप के डायरेक्टर उद्योगपति ट्विंकल भाटिया को मातृ शोक kshititech

सक्ती –  छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने भाटिया ग्रुप के सरदार महेंद्र सिंह भाटिया चाम्पा वाले की धर्मपत्नी एवं उद्योगपति सतविंदर सिंह भाटिया (ट्विंकल) की पूज्य माताजी श्रीमती सतवंत कौर भाटिया का आज दिनांक- 19 नवंबर 2025 दिन- बुधवार को रायपुर में आकस्मिक निधन हो गया है, जिनकी अंतिम संस्कार यात्रा कल दिनांक- 20 नवंबर 2025 दिन -गुरुवार को सुबह 11:30 बजे निवास- महेंद्र सिंह भाटिया एलिट विला, 15, गेट नंबर- 2, गोल्डन होम ,VIP स्टेट रायपुर,विधायक पुरंदर मिश्रा निवास के पास कचना रायपुर से निकलकर मारवाड़ी शमशान घाट बुढ़ापारा में किया गया,  सतवंत कौर भाटिया के निधन पर लायंस क्लब सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं प्रदेश के औद्योगिक घरारों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है, श्रीमती सतवंत कौर भाटिया मृदुभाषी, मिलनसार एवं धर्म परायण महिला थी, तथा वह अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गई है