सक्ती

छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग ने किसानों को खेतों में पराली (पैरा) न जलाने प्रेरित करने दिए निर्देश

सक्ती – अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग  विशेषर सिंह पटेल के द्वारा दिनांक 19 नवम्बर 2025 को सक्ती प्रवास में दिये गये निर्देश के परिपालन में निर्देशित किया गया है कि धान कटाई के उपरांत खेतो में बची हुई पराली (पैरा) को नहीं जलाने हेतु किसानों को प्रेरित किया जाये ताकि पशुओ को खिलाने हेतू पैरा उपलब्ध हो सके तथा पर्यावरण प्रदुषण ना हो व भूमि की उर्वरता को हानि ना हो। पराली जलाने पर शासन द्वारा जुर्माने का प्रावधन है। इस संबंध में जनपद पंचायत तथा गौधाम समितियों की बैठक में चर्चा करे। साथ ही गौधाम (गौठान) में आवश्यकतानुसार पैरे की उपलब्धता (क्विंटल में) की जानकारी तैयार कर पशु चिकित्सा विभाग जिला सक्ती में शीघ्र उपलब्ध करायें।