चोरों ने तीन दुकानों का छप्पर काटकर चालीस हजार रुपए और सामान किया पार



बिर्रा। एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गया है। 18 नवंबर दिन मंगलवार की रात्रि लगभग 1:00 बजे चोर ने तीन जगह में लगभग 40 हजार रुपए और सामान चोरी कर लिया है। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिर्रा के बस स्टैंड चौक की है। जिसकी सूचना पाकर पुलिस थाना बिर्रा के थाना प्रभारी एवं निरीक्षक अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस चोर को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार बिर्रा नगर के बस स्टैंड चौक सबसे व्यस्ततम मार्ग होने के कारण रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिए हैं। बस स्टैण्ड चौंक बिर्रा में रोज की तरह श्री राधे कलेक्शन की दूकान विगत कई वर्षों से संचालित हो रहा है तथा हर रोज की तरह रात को करीब आठ बजे दूकान को बढ़ाकर अपने घर भाटापारा बिर्रा चला गया। दुकानदार रोशन देवांगन भोजन खाने के बाद अपने कमरा में सो गया। इनके दूकान के पीछे छत पर टीन को काटकर चोर ने अंदर में दाखिल दिया और सबसे पहले आराम से स्वेटर को बदलकर साथ में चोर ने स्वेटर भी पार किया और चोर ने अपने पुराने शर्ट पेट को बदलकर नया कपड़ा पहनकर चला गया तथा काउंटर में चार हजार रू भी नगद को पार कर दिया है। इसी तरह से इसके बगल में पांडेय डेलीनीड्स एवं कोल्डिक सेंटर कई वर्षों से संचालित हो रहा है तथा दुकानदार ने अपने दराज में 30.000 तीस हजार राशि अपने साहूकार को देने के लिए रखा था। ठंड के कारण साहूकार को रात आठ बजे के बाद भी साहूकार के नहीं आने पर अपने दराज में राजू पांडेय पिता ब्रम्हा पांडेय ने दराज में नगद राशि को रखकर अपने दूकान को बंद करके अपने घर चला गया और वहां अपने पिता ब्रम्हा पांडेय को साहूकार नहीं आने पर दराज में तीस हजार रुपए रखकर दूकान को बंद करके आने की बात कही और खाना खाने के बाद अपने रूम में सोने के लिए चला गया । वहीं इनके दूकान के पीछे हिस्सा के छत पर टीन को काटकर दूकान में चोर प्रवेश किया और दराज में रखी रकम को पार कर दिया। इसी तरह इसके बगल में छाया डेलीनीड्स दूकान के संचालक यशवंत साहू भी हर रोज की तरह अपने दूकान को बंद करके अपने घर ग्राम देवरहा चला गया और सुबह आठ बजे जब दूकान को खोलने के लिए आया तो दूकान का शटर खोलने के बाद अपने दूकान की दराज में रखा पांच हजार रुपए भी गायब हो गया तो इनके होश उड़ गया। आसपास के दुकानदार को बताया कि मेरे दूकान में चोरी हो गया और दराज से पांच हजार रुपए गायब हैं।
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाला
बस स्टैण्ड चौंक बिर्रा में दिनांक 18 नवंबर दिन मंगलवार की रात्रि लगभग 1:00 बजे एक ही रात में तीन जगह पर सिलसिलेवार ढंग से चोर चोरी करने में कामयाब हो गया और बिर्रा पुलिस के द्वारा भी चोर का पतासाजी करने में सभी कैमरा को खंगाला जा रहा है। पुलिस की रात्रि गश्त की टीम लगभग डेढ़ से 2:00 बजे रात्रि में बस स्टैंड चौक बिर्रा में लगभग आधे घंटे तक बस स्टैंड चौक के पास पुलिस गाड़ी बोलेरो में खड़ी होकर सायरन बजा रहे थे। जिसके आवाज से सतर्क होकर चोर कृष्णा होटल के आंगन में सो गया। पुलिस गाड़ी के जाने के बाद चोर कभी केरा रोड तरफ तो कभी चांपा रोड तरफ जाने के लिए बड़ी-बड़ी गाड़ियां को रुकवाया लिफ्ट लेने के लिए लेकिन लिफ्ट नहीं दिया गया। चोर 1 घंटे तक लिफ्ट मांगना चाहा लेकिन किसी ने भी लिफ्ट नहीं दिया। अगर पुलिस की रात्रि गैस तक की टीम अपनी पुलिस वाहन बोलेरो से उतरकर चौक चौराहा में उतरते तो चोर भागने लगता जिसको पुलिस दौड़कर पकड़ लेती लेकिन पुलिस अपनी पुलिस गाड़ी से अपनी कम को जमीन पर नहीं रखे हैं इसी कारण चोर पुलिस गाड़ी के रहते तक आराम से एक होटल के आंगन में सो रहा था और पुलिस गाड़ी के जाने का इंतजार कर रहा था । अंत में चोर को चांपा की तरफ एक बड़ी गाड़ी ट्रक के द्वारा लिफ्ट देकर चढ़ा लिया गया है। जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
बस स्टैंड चौक बिर्रा के सोलर पेनल लाईट खराब होने के कारण हुआ चोरी
बस स्टैण्ड चौंक बिर्रा में सोलर पेनल लाईट काफी समय से खराब होने के कारण अज्ञात चोर ने अंधेरा का फायदा उठाकर चोरी करने में कामयाब हो गया। चोर ने रात के अंधेरे का फायदा उठाया है। वहीं सोलर पेनल लाईट को सुधार करने के लिए कोई भी जनप्रतिनिधि और पंचायत पदाधिकारी रुचि नहीं ले रहे हैं। सबसे ज्यादा लापरवाही ग्राम पंचायत बिर्रा के सचिव रोहित कुमार पटेल के द्वारा बरती जा रही है। जिसकी खामियाजा आसपास के व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। बहरहाल कारण चाहे जो भी हो लेकिन रात्रि में अंधेरे का एवं सुनेपन का फायदा उठाकर चोर ने तीन दुकानों का लगभग चालीस हजार रुपए सहित सामान को पार कर दिया है। चोर को पकड़ने में पुलिस एड़ी चोटी का जोर लगा रही है।


