श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १३१ वीं महाआरती में पंडित आयुष शर्मा सपरिवार हुए शामिल

सक्ती – नगर के प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की १३१ वीं महाआरती में पंडित आयुष शर्मा (बाराद्वार) ने श्री सिद्ध हनुमान परिवार के साथ इक्यावन दीपों की महाआरती हनुमान लला को अर्पित किया।
इन पलों में पुजारी ओम प्रकाश वैष्णव ने पूजन आरती कराया तो वहीं नारायण प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा अमित तंबोली ने कार्यक्रम में फोटोग्राफी किया। आज पंडित आयुष शर्मा ने श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के द्वारा महाआरती में आमंत्रित करने के लिए साधुवाद व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब सनातन धर्म के संरक्षण हेतु संकल्पित हों। उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि महाआरती सनातन संस्कृति जागरण की दिशा में अनूठी पहल है। आज सुबह का श्रृंगार प्रकाश अग्रवाल तथा शाम का श्रृंगार मेघा अग्रवाल ने कराया एवं दीप प्रज्वलन सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की नारी शक्तियों ने किया । आज हनुमान जी को भोग प्रसाद यातायात थाना प्रभारी ने चढ़ाया व हनुमान जी का सिंदूर अभिषेक राम गोपाल देवांगन,सावित्री यादव, संदीप देवांगन तथा सुंदर काण्ड पाठ गीतेश पांडे, अमन डालमिया, आदित्य अग्रवाल एकांश बरेठ,सतीश गबेल की ओर से कराया गया। आज श्री सिद्ध हनुमान मंदिर को सनत कुमार साहु लिमतरा ने नए ईंट भट्ठा निर्माण के उपलक्ष्य में हनुमान परिवार को एक ट्रैक्टर ईंट भेंट किया गया। विदित हो कि श्री सिद्ध हनुमान परिवार की ओर से महाआरती का लाइव प्रसारण हमारे हनुमान यू ट्यूब चेनल पर किया जा रहा है, जिसका दर्शन लाभ चेनल को सबस्क्राइब कर आप प्राप्त कर सकते हैं।


