सक्ती
सक्ती के प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉक्टर प्रोफेसर मदन लाल तिवारी का – निधन


सक्ती – शहर के गौरव पथ मार्ग में जेएलएनडी कॉलेज के सामने स्थित प्रतिष्ठित मां सर्वमंगला स्पोर्ट्स के संचालक विक्की तिवारी के पूज्य पिता एवं प्रतिष्ठित दंत चिकित्सक प्रोफेसर डॉक्टर मदनलाल तिवारी का आज दिनांक- 18 नवंबर 2025 दिन- मंगलवार को सुबह आकस्मिक निधन हो गया है, जिनका अंतिम संस्कार आज दिनांक- 18 नवंबर 2025 दिन मंगलवार को दोपहर 4:00 बजे स्थानीय मारवाड़ी मुक्तिधाम सक्ती किया गया, उनकी अंतिम संस्कार यात्रा उनके निवास मां सर्वमंगला स्पोर्ट्स JLND कॉलेज के सामने शक्ति से निकली, मदन लाल तिवारी 73 वर्ष की उम्र के थे तथा सक्ती शहर में दशकों पूर्व उन्होंने दंत चिकित्सा क्लिनिक का शुभारंभ किया था तथा वे अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गए, उनके निधन पर विभिन्न संगठनों ने दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है


