सक्ती

सक्ती जिले की प्रभारी सचिव  किरण कौशल ने विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा

सक्ती जिले की प्रभारी सचिव  किरण कौशल ने विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा kshititech

सक्ती – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जिले में समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में धान उपार्जन कार्य सुचारू एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले के प्रभारी सचिव  किरण कौशल ने कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो के साथ विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आज प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति डोडकी, मसानिया खुर्द सहित अन्य धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए कितने एकड़ तक कितने टोकन कटा सकते है कि जानकारी का बैनर लगवाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी धान उपार्जन केंद्रों के लिए नियुक्त नवीन खरीदी प्रभारियों या पंचायत सचिव को गांव-गांव में धान खरीदी कार्य का मुनादी कराए जाने के निर्देश दिए। जिससे ग्रामीणजनों को धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जमीनी स्तर पर जानकारी मिल सके। उन्होंने बताया कि दो एकड़ तक वाले किसान एक टोकन, दो से दस एकड़ तक वाले किसान दो टोकन और दस एकड़ से अधिक वाले किसान तीन टोकन कटा सकते है। प्रभारी सचिव ने धान खरीदी कार्य से सम्बन्धित सभी अधिकारियों को शासन द्वारा तय मापदंडों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रदेश भर मे 15 नवम्बर से धान खरीदी महाअभियान की शुरूआत हो गई है। जिसके तहत नवगठित सक्ती जिले में भी डभरा विकासखण्ड के ग्राम देवरघटा से खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी कार्य का शुभारंभ हो गया है। इसी क्रम में जिले में धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लेने सक्ती जिले की प्रभारी सचिव  किरण कौशल आज सक्ती पहुंची। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी और रखरखाव को लेकर संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिले की प्रभारी सचिव  किरण कौशल ने धान उपार्जन केंद्रों के लिए नियुक्त समिति प्रबंधको से धान खरीदी की तैयारी, पंजीकृत किसानों की संख्या एवं रकबा, सुरक्षा व्यवस्था, धान की गुणवत्ता, बार दाना की उपलब्धता, परिवहन, शॉर्टेज और गेट पास आदि के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में धान के उठाव की व्यवस्था की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। प्रभारी सचिव  किरण कौशल ने बारदाने की स्थिति की जानकारी ली तथा सभी धान उपार्जन केंद्रों में आवश्यकतानुसार पर्याप्त बारदाना की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने कहा। साथ ही खरीदी के बाद धान से भरे बारदानों को मशीन से सिलाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान से नमी की मात्रा शासन के निर्धारित मात्रा से ज्यादा न हो। उन्होंने धान खरीदी कार्य से सम्बन्धित सभी अधिकारियों कर्मचारियों को आपसी बेहतर तालमेल से जिले में सुव्यवस्थित रूप से धान खरीदी कार्य कराए जाने के निर्देश दिए हैं। जिले की प्रभारी सचिव  किरण कौशल द्वारा निरीक्षण के दौरान कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो, जिला खाद्य अधिकारी, जिला मार्कफेड अधिकारी सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।