सक्ती

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रगति की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की गई आयोजित

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रगति की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की गई आयोजित kshititech

सक्ती ‌। आज दिनांक 17-11-2025 को जिला कार्यालय के सभा कक्ष में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल  के नेतृत्व एवं निर्देशन में सिविल सर्जन तथा खंड चिकित्सा अधिकारियों की उपस्थिति में समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

यह बैठक दिनांक 12–13 नवम्बर को आयोजित CMHO/CS/DPM मीटिंग में दिए गए दिशा–निर्देशों के परिपालन में आयोजित हुई। बैठक में सभी कार्यक्रमों के इंडिकेटर, उपलब्धि, लक्ष्य, चुनौतियाँ तथा सुधार के बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। उक्त बैठक में सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक , सभी कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी, BMO Sir, DPM , DDM, BPMs, BETOs, PHC Incharges, BDMs तथा अन्य संबंधित अधिकारी–कर्मचारी उपस्थित रहे।