सक्ती

जिला स्तरीय आत्मनिर्भर भारत व युवा सम्मेलन आज राधा कृष्ण मंदिर हाल में

जिला स्तरीय आत्मनिर्भर भारत व युवा सम्मेलन आज राधा कृष्ण मंदिर हाल में kshititech

सक्ती – भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सक्ती के समस्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला पदाधिकारियों, जिला कार्यसमिति सदस्य व मंडल अध्यक्ष सहित समस्त युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाता हैं। दिनांक 17 नवम्बर 2025, दिन – सोमवार को दोपहर 1:00 बजे जिला स्तरीय आत्मनिर्भर भारत व युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा , जांजगीर चांपा लोकसभा सांसद  कमलेश जांगड़े , भाजपा जिलाध्यक्ष  टिकेश्वर गवेल सहित अन्य वरिष्ठ नेता गण उपस्थित रहेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सक्ती के समस्त प्रदेश और जिला एवं मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं गण अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने को कहा गया है साथ ही भोजन की व्यवस्था भी की गई है।


नोट – दिनांक 17 नवम्बर 2025, दिन – सोमवार
समय – दोपहर 1:00 बजे
स्थान – राधा कृष्ण मंदिर सक्ती