जिला मिशन समन्वयक जांजगीर चांपा का सम्मान समारोह बिर्रा में संपन्न


बिर्रा – जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा जांजगीर चांपा हरिराम जायसवाल का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन संकुल केंद्र डीडीएस बिर्रा में संपन्न हुआ है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य मोहन कुमारी साहू, कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अध्यक्ष मनीषा चौहान, विशिष्ट अतिथि के रूप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह रत्ना थवाईत , जिला संयोजक मनोज तिवारी शिक्षा संस्कृति न्यास, गोकुल जायसवाल ,जनपद पंचायत सदस्य रितेश रमणसिह ,जंपं उपाध्यक्ष प्रतिनिधि दुष्यंत सिंह, पूर्व प्राचार्य तोषण प्रसाद तिवारी ,सरपंच प्रतिनिधि एकादशियां साहू की उपस्थिति में हुआ। सर्वप्रथम कार्यक्रम के शुभारंभ में अतिथियों एवं जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा जांजगीर चांपा हरिराम जायसवाल के द्वारा मां वीणावादनी सरस्वती के छाया चित्र में माल्यार्पण कर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात मंचस्थ में अभ्यागत का शिक्षक शिक्षिका ने फूलमाला से स्वागत किया । मुख्य अतिथि मोहन कुमारी साहू ने कहा कि आप सभी गुरुजनों के आशीर्वाद से आज मैं सरपंच की सफर से लेकर जिला पंचायत सदस्य तक पहुंची हूं। आज आप के सहयोग से एक जनप्रतिनिधि के नाते मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगी। इसके साथ ही जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा हरिराम जायसवाल को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने के लिए बंधाई दी है। वहीं जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा डीएमसी जांजगीर चांपा हरिराम जायसवाल ने कहा कि मुझे संकुल प्रभारी से लेकर खण्ड समन्वयक तथा विभिन्न पद पर मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है सभी कार्य को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करने का फल मुझे मिला है तथा पद मिलना तो आसान है परन्तु इनके दायित्व को निभाना सबसे बडी कर्तव्य है। तथा इस पद पर कार्य करने के लिए साफ और बेदाग छवि स्थापित करने का प्रयास करूंगा। साथ ही इस क्षेत्र से मेरा पुराना लगाव रहा है तथा मेरे सम्मानित करने के लिए संकुल केन्द्र बिर्रा ,सिलादेही ,डीडीएस बिर्रा तीनों संकुल के प्राचार्य व शैक्षिक समन्वयक के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा चौहान, बम्हनीडीह बीईओ श्रीमती रत्ना थवाईत व जिला संयोजक मनोज तिवारी शिक्षा संस्कृति न्यास एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोकुल जायसवाल ने भी अपना विचार व्यक्त कर संबोधित किए। कार्यक्रम में उपस्थित जांजगीर चांपा डीएमसी हरिराम जायसवाल का मुख्य अतिथि मोहन कुमारी साहू ,जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा चौहान, जनपद पंचायत सदस्य रितेश रमणसिह, सरपंच प्रतिनिधि एकादशियां साहू ने जिला समन्वयक हरिराम जायसवाल को श्रीफल शाल मेमोटो गुलदस्ता भेंट सम्मानित किया गया। वहीं तीनों संकुल केन्द्र के प्राचार्य व शैक्षिक समन्वयक ने भी डीएमसी हरिराम जायसवाल का श्रीफल ,शाल, गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कक्षा नवमी की छात्रा कु आंकाक्षा एवं सहेली ने सरस्वती वंदना गीत प्रस्तुत किया गया । तत्पश्चात कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा कु माही रात्रे ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए । जहां उपस्थित सभी ने ढेर सारी पुरस्कार भी प्रदान किया गया। वहीं कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा कु दिव्या मनहर की रंगोली में बहुत ही सुन्दर आकर्षक रंगोली के लिए पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता देवनारायण चौहान ने किया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रर्दशन संतोष यादव प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिर्रा ने किया। इस मौके पर सुनील कुमार कुर्रे प्राचार्य शासकीय डीडीएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिर्रा, लखन लाल कश्यप संकुल समन्वयक संकुल केंद्र डीडीएस बिर्रा, गुरु प्रसाद भतपरे संकुल समन्वयक संकुल केंद्र सिलादेही, रामकिशोर देवांगन संकुल समन्वयक संकुल केंद्र बिर्रा, लक्ष्मी नारायण डडसेना, मनबोध पटेल, तेजू राम साहू , सीताराम साहू, मनीषा बेबी चौहान, संतोष कुमार यादव, आकाश राम कश्यप, शत्रुघ्न निषाद, लक्ष्मी खूंटे, संगीता कश्यप, हेमंत कुमार देवांगन, राकेश कुमार साहू, श्रीकांत राठौर, सुशील नेताम, सरस्वती कुंभकार ,मुकुंद पांडे, प्रमोद कश्यप, प्रकाश नारायण शशि ,पंचराम कश्यप ,छवि कुमार पटेल, मथुरा मधुकर, संतराम कश्यप, पीतांबर कुर्रे, पुष्पा पटेल, मुरारी लाल थवाईत, श्रवण थवाईत, लक्ष्मी देवांगन ,उमा शंकर खूंटे, मणिलाल कश्यप, श्रवण कश्यप, शिक्षक शिक्षिका आदि के अलावा छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


