सक्ती में हुआ जोरदार स्वागत वित्त मंत्री ओपी चौधरी का भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर एवं मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ता


सक्ती – छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ शहर के विधायक ओपी चौधरी का 16 नवंबर को सुबह 11:00 बजे सक्ती शहर के अग्रसेन चौक में आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया, इस दौरान भाजपा सक्ती जिले के अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल एवं भाजपा सक्ती नगर मंडल के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि अग्रसेन चौक मोर्चे जहां उन्होंने ओपी चौधरी को माला पहनाकर स्वागत किया तथा इस अवसर पर उनके आगमन के दौरान जोरदार आतिशबाजी भी की गई, तो वहीं भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के भी नारे लगाए तथा इस दौरान बिहार चुनाव में मिली एनडीए गठबंधन को भारी जीत पर भी वित्त मंत्री ओपी चौधरी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई, इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में विष्णु देव जी की सुशासन वाली सरकार में विकास के काम तेजी से चल रहे हैं, एवं सरकार ने जहां जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को शासन की योजनाओं को पहुंचाने का काम किया है, तो वहीं वर्तमान में SIR के माध्यम से भी पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में मतदाता सूची का गहन पुन निरीक्षण चल रहा है, जिसमें हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को भी जागरूक होकर इसमें अपना योगदान देना है, 16 नवंबर को वित्त मंत्री के अग्रसेन चौक सक्ती में आगमन पर भारी संख्या में भाजपा सक्ती जिले एवं नगर मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठों के सदस्य मौजूद रहे।


