सक्ती

बाल दिवस के अवसर पर चलाया गया साफ सफाई अभियान

बिर्रा – विकासखंड बम्हनीडीह के अंतर्गत शासकीय डी डी एस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिर्रा में बाल दिवस के शुभ अवसर पर साफ सफाई अभियान चलाया गया। स्काउट गाइड के छात्र छात्राओं के द्वारा गरजना तालाब के घाट की सफाई किया गया।  जिसमें सभी ने स्काउट गाइड स्वच्छता सेवा करने वाले को सभी ने बंधाई दी है साथ ही साफ सफाई करने वाले अनूठा पहल किया है तथा इस अभियान का जनपद पंचायत सदस्य रितेश रमण सिंह, सरपंच प्रतिनिधि एकादशियां साहू, समाज सेवक मणीलाल कश्यप ने सभी स्काउट गाइड में स्वच्छता अभियान चलाया गया है। इसके लिए सभी छात्रों को बंधाई दिए हैं और इसी तरह आने वाले समय में बालिका को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।  शिक्षक मुकुंद कृष्ण पांडेय, प्राचार्य सुनील कुमार कुर्रे, व्याख्याता राकेश साहू, देवनारायण चौहान, सुशील नेताम,  लक्ष्मी खुंटे,  संगीता कश्यप, सरस्वती कुभ्भकांर, दिव्या मनहर ,माही रात्रे ,राधिका साहू, रागिनी खुंटे, न्यासा पटेल ,दुर्गा सहीस  के अलावा भारी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे
छात्रा कु दिव्या मनहर के बनाई रंगोली को खूब सराहा
बाल दिवस के उपलक्ष्य पर कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा कु दिव्या मनहर ने बहुत ही सुन्दर आकर्षक रंगोली बनाई है तथा इस आकर्षक रंगोली में छात्रा कु दिव्या मनहर को बंधाई दी तथा इस छात्रा का उत्साहवर्धन और हौसला अफजाई किया तथा समाजसेवक मणीलाल कश्यप के द्वारा पुरस्कार स्वरूप इनाम की राशि  प्रदान किया गया है।