सक्ती

किसान कांग्रेस समिति सक्ती के जिलाध्यक्ष पद पर सादेश्वर गबेल पुनः नियुक्त

किसान कांग्रेस समिति सक्ती के जिलाध्यक्ष पद पर सादेश्वर गबेल पुनः नियुक्त kshititech

सक्ती –  किसान कांग्रेस कमेटी सक्ती के जिलाध्यक्ष पद पर सादेश्वर गबेल को पुनः नियुक्त किया गया है। गबेल लंबे समय से नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत के खास समर्थक एवं उनके विश्वसनीय सहयोगी के रूप में जाने जाते हैं। सादेश्वर गबेल वर्षों से किसानों के हितों, समस्याओं और अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे हैं। किसान हितों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने तथा संगठन को सक्रिय रखने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उनकी पुनः नियुक्ति के बाद क्षेत्रीय किसान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। गबेल की पुनर्नियुक्ति पर गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, आनंद अग्रवाल, दादू जायसवाल, नरेश गेवाड़ीन, दिगंबर चौबे, कालू रघुनाथ और भूरू अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त किया है तथा उन्हें बधाई दी है।