थाना प्रभारी लखन पटेल के मुख्य आतिथ्य में लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम स्कूल में संपन्न हुआ बाल दिवस का कार्यक्रम


सक्ती – सक्ती शहर के स्टेशन रोड में 14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर लिटिल फ्लॉवर स्कूल सक्ती में बालदिवस का आयोजन थाना प्रभारी लखन पटेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ,लिटिल फ्लावर स्कूल सक्ती में हर्ष एवं उत्साह के साथ बालदिवस मनाया गया ।विद्यालय परिसर में बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताए और मनोरंजन गतिविधियां आयोजित की गई,जिससे पूरे वातावरण में उत्साह का माहौल बन गया। कार्यक्रम की शोभा तब और बढ़ गई जब सक्ती के थाना प्रभारी लखन लाल पटेल विद्यालय पहुंचे ।उनके आगमन पर विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण छा गया विद्यालय के संचालक टी.पी. उपाध्याय एवं मोहम्मद अनीस शेख एवं प्राचार्या संध्या सोनी ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया । मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया,कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक टी.पी. उपाध्याय ने बच्चों को संबोधित करते हुए प्रेरणा दायक भाषण देते हुए कहा कि हमारे बच्चे ही देश का भविष्य है,तत्पश्चात मोहम्मद अनीस शेख सर ने कहा कि इसी बच्चों में से कल कोई इंजीनियर ,डॉक्टर ,कलेक्टर और नेता भी बनेगा। ये वही बच्चे हैं जो हमारे देश के भविष्य है l थाना प्रभारी लखन पटेल ने कहां 14 नवंबर जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिन है ।जवाहरलाल नेहरू जी को बच्चे अत्यंत ही प्रिय थे। इसलिए वे अपने जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाना चाहते थे। इसलिए 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है उन्होंने बच्चों को सफ़लता के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए अनुशासन और मेहनत का महत्व समझाया । साथ ही उन्होंने कहा कि बाल दिवस भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिन पर मनाया जाता है । क्योंकि वे बच्चों से अधिक प्रेम करते थे।शिक्षको ने भी बाल दिवस में अपनी विशेष प्रस्तुति दी ,जिससे बच्चों में खुशी देखने को मिली ।अंत में बच्चों को मिठाई एवं उपहार वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन संचालक टी पी उपाध्याय एवं मोहम्मद अनीस शेख के निर्देशन में प्राचार्या संध्या सोनी रश्मि यादव पिंकी सिंह एवं समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम सफल बनाने में योगदान दिया।


