पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु विद्यार्थी संस्था परिवर्तन, पाठ्यक्रम परिवर्तन व वर्ष परिवर्तन का आवेदन जल्द कराए जमा

सक्ती – सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कालेज स्तर) का पंजीयन व स्वीकृति एवं भुगतान विभागीय पोर्टल https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ के माध्यम से किया जा रहा है। वर्ष 2025-26 में ऐसे विद्यार्थी जिनका संस्था परिवर्तन, पाठ्यक्रम परिवर्तन, संस्था एवं पाठ्यक्रम दोनों परिवर्तन तथा पाठ्यक्रम का वर्ष परिवर्तन हेतु आवेदन किया जाना शेष हो वे 03 कार्य दिवस के भीतर अपना संस्था परिवर्तन संबंधी आवेदन पूर्ण कर वर्तमान में अध्ययनरत् संस्था के छात्रवृत्ति प्रभारी के पास जमा कराना सुनिश्चित करें। संस्था परिवर्तन संबंधी प्रारूप सभी संस्थाओं के छात्रवृत्ति प्रभारियों के पास उपलब्ध कराया जा चुका है। विद्यार्थी द्वारा निर्धारित समयावधि में आवेदन छात्रवृत्ति प्रभारी के पास जमा नही करने पर उसके प्रकरणों का निराकरण नही होने पर समस्त जिम्मेदारी संबंधित विद्यार्थी की होगी।


