सक्ती

कलेक्टर के निर्देशन में सभी जनपदों में धान खरीदी कार्य के लिए नियुक्त समिति प्रबंधक सह प्रभारियों को दिया गया प्रशिक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में सभी जनपदों में धान खरीदी कार्य के लिए नियुक्त समिति प्रबंधक सह प्रभारियों को दिया गया प्रशिक्षण kshititech

सक्ती – कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में आज जिले के सभी जनपद पंचायतो के सभाकक्ष में धान खरीदी कार्य के लिए नियुक्त समिति प्रबंधक सह धान खरीदी प्रभारियों को धान खरीदी कार्य के लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मार्कफेड व सहकारिता अधिकारियों की उपस्थिति में आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में धान खरीदी कार्य से सम्बन्धित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा धान खरीदी केंद्रों में आने वाले किसानों से सुव्यवस्थित रूप से धान खरीदी कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही प्रशिक्षण में सतर्क एप के बारे में भी आवश्यक जानकारी दी गई। बैठक में विभिन्न सहकारी समितियों के लिए नियुक्त समिति प्रबंधक सह धान खरीदी प्रभारी उपस्थित थे।