सक्ती

रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा, फोटो शिविर में रक्तदाताओं को हेलमेड एवं स्मार्ट घड़ी देते हुए अतिथि गण

रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा, फोटो शिविर में रक्तदाताओं को हेलमेड एवं स्मार्ट घड़ी देते हुए अतिथि गण kshititech

सक्ती –   बिर्रा। जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत सबसे बड़े ग्राम पंचायत बिर्रा के जय मां चंडी मंदिर प्रांगण के सामने में आशीर्वाद ब्लड सेंटर  भांठापारा रायपुर  के तत्वाधान में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान, निशुल्क रक्त जांच एवं नेत्र जांच और मोतियाबिंद निदान शिविर का आयोजन 13 नवंबर दिन गुरुवार को सुबह 9:00 बजे से रखा गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गगन जयपुरिया उपाध्यक्ष जिला पंचायत जांजगीर चांपा और विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार तिवारी संचालक शारदा संगीत विद्यालय बिर्रा एवं कुश पटेल समाज सेवक बिर्रा आदि उपस्थित हुए। इस रक्तदान शिविर में बिर्रा के युवा सुनील थवाईत के द्वारा चौथी बार लगातार एवं मोहन साहू ने दूसरा बार और कार्तिक पटेल ने तीसरी बार  रक्तदान कर इंसानियत का परिचय दिया है। इस रक्तदान शिविर में 180 युवाओं ने रक्तदान कर अपने खून को किसी की रगों में बहने का यह लाजवाब तरीका है कई जिस्मों में जिंदा रहने का मौका दीजिए  । रक्तदान में उपस्थित युवाओं के द्वारा इस संदेश को समाज में फैलाने का प्रयास किया गया। लगभग 300 मरीजों का खून एवं आंख जांच किया गया है । सभी रक्तदाताओं को हेलमेड और स्मार्ट घड़ी प्रदान कर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर सुनील थवाईत ,मोहन साहू, कार्तिक पटेल ,रितेश रमन सिंह ,भूपेंद्र श्रीवास ,छोटेलाल केवट,राजू साहू ,लाला कश्यप ,लखन देवांगन ,कृष्णा कश्यप ,राजू थवाईत,योगेश थवाईत ,सुभाष यादव,कुलदीप कश्यप ,विनय कश्यप ,विजय देवांगन,लोकेश कश्यप ,कृष्णा साहू,अर्जुन श्रीवास आदि के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।