इस बार पंचायत सचिव करेंगे धान खरीदी का कार्य शासन प्रशासन ने किया आदेश जारी

सक्ती – खरीफ विपणन वर्ष 2025 – 26 में किसानों का धान इस बार पंचायत सचिव करेंगे, दरअसल समिति के कर्मचारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर इन दिनों अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे हैं वहीं दूसरी और शासन ने एक दिन के बाद यानी 15 नवंबर को धान खरीदने का निर्णय लिया है एक व्यवस्था के तहत समिति प्रबंधक सह धान खरीदी प्रभारी का प्रभार सोंपा गया है । वहीं जिले में कुछ संवेदनशील उपार्जन केंद्र भी है जिनकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के उप अभियंता को दी गई है । छत्तीसगढ़ शासन सहकारिता विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर का पत्र क्रमांक / विपणन /2025/GEN-10576 नवा रायपुर दिनांक 11/11/2025 में प्राथमिक सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण आगामी धान खरीदी प्रारंभ किए जाने में होने वाली कठिनाईयों को ध्यान में रखते हुए समिति के कर्मचारियों के स्थान पर सुविधानुसार अन्य विभागों के कर्मचारियों को समिति प्रबंधक का प्रभार सौंपते हुए धान उपार्जन कार्य कराये जाने को लेख किया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में कॉलम 2 में अंकित समितियों में कॉलम 4 में अंकित कर्मचारियों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक समिति प्रबंधक सह धान खरीदी प्रभारी का प्रभार सौंपा है ।


