सक्ती

ग्राम पंचायत पासिद में गौरा–गौरी पूजन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि

राउत नाचा के साथ हुआ भव्य स्वागत

सक्ति – ग्राम पंचायत पासिद में परंपरागत उत्साह और श्रद्धा के साथ गौरा–गौरी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल जी उपस्थित रहे। उनके साथ सोनू कुरैशी, राहुल अग्रवाल, कालू रघुनाथ, शुभम अग्रवाल सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
ग्रामवासियों ने राउत नाचा प्रस्तुत कर अतिथियों का भव्य स्वागत किया। पूरे ग्राम में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजन हमारे समाज में आपसी भाईचारा, सांस्कृतिक एकता और सौहार्द बनाए रखने का सशक्त माध्यम हैं। ग्रामवासियों ने भी बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से गाँव का माहौल खुशनुमा बनता है और पीढ़ियों को अपनी संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर हुलास केवट, झीटू बरेठ, विजय बरेठ, नारायण राठौर, खेम राठौर, अस्सी कुमार, हेम प्रकाश राठौर, दिनेश राठौर, शेखर राठौर एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।