सक्ती
भाजपा सक्ती नगर मंडल द्वाराविशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यशाला का किया गया आयोजन

सक्ती । भाजपा सक्ती नगर मंडल द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्ययोजना को लेकर मुख्य बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
सभी कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों का सुस्पष्ट कार्य विभाजन करते हुए संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से कार्यक्रम प्रभारी भुवन भास्कर जिला मंत्री (सक्ती विधानसभा) भवानी तिवारी,नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा,नगर पालिका उपाध्यक्ष भारत यादव , नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी चिराग अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव,
मंडल महामंत्री नटवर गोड़ तथा नगर मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।


