सक्ती

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष साहू का साहू समाज द्वारा भव्य स्वागत

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष साहू का साहू समाज द्वारा भव्य स्वागत kshititech

सक्ती । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू का जिला मुख्यालय सक्ती प्रथम नगर आगमन पर साहू संघ सक्ती के जिलाध्यक्ष डॉ खिलावन साहू के नेतृत्व में समाज द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि साहू समाज पिछड़ा वर्ग समाज में सबसे अधिक जनसंख्या वाला समाज है इसलिए सबको साथ लेकर चलना हमको भी चलना होगा ,तब ओ बी सी समाज एक मजबूत समाज के रूप सबका विकास करेगा।
कार्यक्रम को सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने समाज को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। समाज के जिलाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ खिलावन साहू ने कहा कि केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी की नरेन्द्र मोदी सरकार एवं प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग समाज के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। डॉ खिलावन साहू ने समाज के लिए 50 लाख रुपए स्वीकृत करने के लिए धन्यवाद दिया।
इस मौके पर तहसील अध्यक्ष प्रकाश साहू,जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोहन कुमारी साहू, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा,योगेश साहू, चेतन साहू, संतोष राठौर, रामानुज राठौर, योगेन्द्र साहू,राम अवतार साहू, भगत साहू,प्रकाश साहू,नरेश साहू, परमेश्वर साहू,राजेन्द्र साहू, रामचंद्र साहू, गोविंदा साहू, नेत्रा साहू,राजीव लोचन साहू, गजल साहू,भूपेंद्र साहू,अरुण साहू, श्रीमती लीना साहू, संपत लाल साहू,घनश्याम साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।