सक्ती
ब्लू व्हेल इंग्लिश मीडियम स्कूल सक्ती में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सक्ती– सक्ती के हृदय स्थल में स्थित ब्लू व्हेल इंग्लिश मीडियम स्कूल सक्ती में दिनांक 08/11/2025 दिन शनिवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रखी गई। इसमें सभी कक्षाओं के बच्चे सम्मिलित हुए जिसमें सभी कक्षाओं की वेशभूषा अलग-अलग रखी गई जिसमें प्ले में – वाटर, एनिमल, बर्ड। नर्सरी में – फ्रूट+ वेजिटेबल। एलकेजी में – गो बॉलीवुड। यूकेजी में – हेल्दी व अनहेल्दी फूड। क्लास फर्स्ट में – नेशनल थीम, लीडर। क्लास सेकंड में – हेलोविन। क्लास थर्ड में -गैलेक्सी (प्लेनेट)। क्लास फोर्थ में – सोशल मीडिया। क्लास फिफ्थ व सिक्थ में – साइंस प्रोजेक्ट (एग्जीबिशन)। सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रस्तुति दी। सभी अभिभावकों का योगदान सराहनीय रहा जिससे यह प्रतियोगिता सफल हुई। स्कूल की सभी शिक्षिकाओं का इस कार्यक्रम मैं पूर्ण योगदान रहा।


