अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ ने अनिल दरयानी के निधन पर दी श्रद्धांजलि

सक्ती – स्मृतिशेष अनिल दरयानी हंसमुख एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे, यह बात अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने अनिल के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अनिल दरयानी छात्र जीवन से ही सौम्य व्यवहार के साथ ही अपने कार्य के प्रति समर्पित रहे। अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के शुरुवाती समय से जुड़े अनिल दरयानी के निधन पर जिला अध्यक्ष दुलीचंद साहू एवं जिला सचिव सरोज महंत ने उनके निधन को शिक्षा क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए भगवान से मृतात्मा के शांति एवं सद्गति प्रदान करने के लिए प्रार्थना करते हुए संगठन की ओर से शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया। विदित हो कि नगर के प्रतिष्ठित परिवार के अनिल दरयानी के अंतिम संस्कार में शिक्षा जगत से स्कूल संचालकों एवं नगर गणमान्य नागरिकों की भारी उपस्थिति रही।


