सक्ती

टापू को पार करते समय नदी में बहे बुजुर्ग किसान की तीसरे दिन मिली लाश

SDRF और DDRF की टीम ने किया रेस्क्यू, मरघट्टी गांव में महानदी को पार करते समय बहा था बुजुर्ग

सक्ती – हसौद क्षेत्र के मरघट्टी गांव की महानदी को पार करते समय बहे बुजुर्ग किसान रेशम लाल सिदार की लाश बगरैल के काशीडीह टापू में मिली है. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. तीसरे दिन SDRF और DDRF टीम द्वारा आगे की ओर खोजबीन की जा रही थी. आज रेस्क्यू के दौरान बगरैल के काशीडीह के टापू में लापता किसान बुजुर्ग रेशम लाल सिदार की लाश मिली है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.