आदेश सोनी के मार्गदर्शन मे शहर में भव्य विराट गौ न्याय पद यात्रा का हुआ आयोजन


आदेश सोनी के मार्गदर्शन मे शहर में भव्य विराट गौ न्याय पद यात्रा का हुआ आयोजन
सक्ती – रविवार को आदेश सोनी के मार्गदर्शन में सकती नगर मै गौ सेवा समिति के तत्वाधान में भव्य विराट गौ न्याय पद यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें बाराद्वार , जैजैपुर , मालखरौदा, खरसिया, बमहनीडीह, हथनेवरा, भद्री चौक एवं अन्य जिलों ब्लॉक के गौ सैनिक एवं मातृ शक्ति अधिक संख्या में उपस्थित रहे। सक्ती गौ सेवा समिति के द्वारा लम्बे समय से जख्मी एवं निराश्रित गौ माताओं की सेवा की जा रही है जिसमें हमें नगरवासियों का सहयोग प्राप्त होता रहता है आज इस गौ न्याय पद यात्रा मै आदरणीय आदेश सोनी ( गौ सैनिक) रायपुर का आगमन नगर के सामुदायिक भवन में हुआ जहां उन्होंने अपने उजस्वी उद्बोधन से सभी गौ सैनिकों गौ सेवकों को गौ माताओं की सेवा के लिए प्रेरित किया , आदेश सोनी कई वर्षों से गौ माता की रक्षा सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए और गौ माता को उचित स्थान पर सम्मान देने के लिए कार्य कर रहे है , गौ माता को राज्य माता ओर राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए लगातर संघर्ष कर रहे है यहां तक शासन प्रशासन को जगाने के लिए उन्होंने अपने एक उंगली का बलिदान दिया था और उन्होंने आज हमारे सकती नगर मे एक घोषणा भी किया कि 1 जनवरी 2026 तक यदि गौ माता को राज्य माता का दर्जा नहीं मिलता है तो बहुत ही बड़ा घातक कदम उठाने के लिए मजबूर हो जाएंगे , आदेश सोनी जी के द्वारा शासन प्रशासन को अनेकों मंचों के माध्यम से गौ माता को राज्य माता राष्ट्र माता बनाने को निवेदन किया गया लेकिन शासन प्रशासन के द्वारा किसी प्रकार का भी कारवाही नहीं की गई कार्यक्रम के प्रश्चात सामुदायिक भवन सकती से विशाल गौ न्याय पद यात्रा निकली गई जिसका संचालन स्वयं आदेश सोनी कर रहे थे एवं नगर के चौराहे मै रुक कर आम जनता को जागरूक कर रहे थे । कचहरी चौक मै आम जनता को संबोधित करते हुए गौ माता को राज्यमाता राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए दहाड़ लगाई एवं उसके प्रश्चत श्री सिद्ध हनुमान मंदिर मै पूजा अर्चना कर सामूहिक गौ सैनिकों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया एवं उसके बाद गौ सेवा समिति के द्वारा संचालित गौ सेवा समिति आश्रय स्थल आए जहां उन्होंने गौ माता की सामूहिक आरती की एवं भोग लगाया एवं सभी गौ सैनिकों को गौ सेवकों को सेवा हेतु सुझाव दिया गया उसके अलावा उन्होंने निवेदन किया दिनांक 17,18,19, नवम्बर 2025 को गौ न्याय मोहत्सव का आयोजन किया जाएगा जिसमें आम जनता के साथ गौ सेवकों गौ रक्षकों एवं समस्त सनातनियों को आमंत्रित किया गया है । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मयंक ठाकुर गौ सेवा समिति के संरक्षक और कार्यक्रम का संचालन कोड़के मौर्य आभार प्रदर्शन स्वप्निल चौबे , अनुराग चौबे , हर्ष अग्रवाल , हिमांशु अग्रवाल एवं समस्त गौ सेवा समिति सकती सदस्यो ने किया ।


