बिर्रा थाना के द्वारा एकता दौड़ का किया गया आयोजन

बिर्रा – पुलिस थाना बिर्रा के अंतर्गत बाजार चौक बिर्रा में बनडभरा रोड पर भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जन्म जयंती के अवसर पर देश की एकता अखंडता एवं प्रभुता और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक के रूप में रन फॉर यूनिटी एकता दौड़ कार्यक्रम का आयोजन थाना प्रभारी निरीक्षक जयकुमार साहू के नेतृत्व में किया गया।
गौरतलब है कि जांजगीर चांपा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के आदेश अनुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के निर्देशन में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चांपा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में बिर्रा थाना के प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू के अगुवाई में बाजार चौक बिर्रा के पास में बनडभरा रोड पर 31 अक्टूबर दिन शुक्रवार को सुबह 7:00 बजे एकता दौड़ का आयोजन हुआ। जिसमें ग्रामीणों ने भाग लेकर एकता की दौड़ लगाई। एकता की दौड़ में उपस्थित सभी को शपथ दिलाते हुए कहा कि मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता ,अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं। जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा निश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्य निष्ठा से संकल्प करता हूं। थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू ने कहा कि एकता में ही शक्ति है हम सब एक हैं । सभी नागरिकों से अनुरोध करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल की श्रद्धांजलि में हम सब की भागीदारी होना चाहिए। इसके साथ ही हम सभी को सरदार वल्लभ भाई पटेल के बताए मार्गों पर चलना चाहिए। यही उसका सच्ची श्रद्धांजलि होगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बिर्रा के सरपंच पीली बाई साहू, थाना प्रभारी बिर्रा निरीक्षक जयकुमार साहू ,जनपद सदस्य रितेश रमण सिंह, एकादशिया साहू, राजेश कुमार केशरवानी, संतोष कश्यप जमडीहा, भोलाराम देवांगन, कमला प्रसाद कहार, चित्रभानु पांडेय, डी एन देवांगन,मुकेश कुमार पांडेय के अलावा थाना स्टाफ और छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


