सक्ती

क्षेत्रो में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की तामील हेतु विषेष अभियान संचालित किया गया

सक्ती – नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक  प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) के जिले में पदभार ग्रहण करते ही जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु विषेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके पालन में दिनांक 30.10.2025 को जिला सक्ती के थाना । इस अभियान में पुलिस  सक्ती  थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। इस अभियान के दौरान थाना बाराद्वार से 04, थाना मालखरौदा से 02, थाना सक्ती से 03, थाना डभरा से 01, चैकी फगुरम से 01 इस तरह कुल 11 वारंटी तामिल किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया।  पुलिस द्वारा यह अभियान कानून व्यवस्था सृदुढ़ करने एवं फरार अपराधियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के उद्देश्य से निरंतर जारी रहेगा। वारंटियों तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।