सक्ती

सिलादेही में यातायात जन जागरूकता अभियान चलाया गया

बिर्रा – जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिलादेही में यातायात जन जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को समझाइश देकर यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए अपील किया गया। गौरतलब है कि जांजगीर चांपा जिला के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा उमेश कश्यप के निर्देशन में और   यदुमणि सिदार अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चांपा के कुशल मार्गदर्शन में बिर्रा थाना के थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू के नेतृत्व में ग्राम सिलादेही में यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था। वहां पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पुलिस थाना बिर्रा के थाना प्रभारी निरीक्षक जयकुमार साहू ने ग्रामीणों से कहा कि हम सभी को बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन नहीं चलाना चाहिए। मोटरसाइकिल में तीन सवारी नहीं बैठाना है। इसके साथ ही नशे की हालत में या शराब की सेवन करके कोई भी वाहन नहीं चलाना है। कोई भी गाड़ी चलाते समय मोबाइल से बातचित नहीं करना है। मालवाहक वाहन अर्थात पिकअप ,डग्गा, ट्रैक्टर ट्रॉली आदि में सवारी लाना और ले जाना सख्त वर्जित है। इसके साथ ही हम सभी को ध्यान में रखते हुए दोपहिया या चार पहिया और कोई भी वाहन को तेज गति से चलाना मना है।  वहां पर उपस्थित सभी ग्रामीणों से अपील करते हुए थाना प्रभारी एवं निरीक्षक जय कुमार साहू ने कहा कि यातायात नियमों का हम सभी को कड़ाई से पालन करना चाहिए। यातायात नियमों का पालन करने से आजकल की सबसे बड़ी समस्या सड़क दुर्घटना में धीरे-धीरे कमी आएगी। सभी वाहन मालिकों से निवेदन करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू ने कहा कि अपने-अपने वाहनों का निर्धारित समय सीमा में बीमा कराना और प्रदूषण बनवाना बहुत ही जरूरी है। जिससे जन के साथ धन की भी सुरक्षा होगी। जिसके कारण चालान कटने से बच सकते हैं। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक जयकुमार साहू के अलावा थाना स्टाफ, पंचायत पदाधिकारी गण और ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।