भारत विद्या मंदिर मल्दा के बच्चों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

बिर्रा – विकासखंड जैजैपुर के अंतर्गत भारत विद्या मंदिर मल्दा के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के दौरान डोंगरगढ़, मैत्री बाग भिलाई, राजीम, चंपारण, जतमई, घटारानी, बागबाहरा, खल्लारी आदि विभिन्न देव स्थल एवं दर्शनीय स्थलों का भारत विद्या मंदिर मल्दा के संचालक दुर्गेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में दर्शन कराया गया है।
गौरतलब है कि विकासखंड जैजैपुर के अंतर्गत भारत विद्या मंदिर मल्दा के संचालक दुर्गेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में अध्यनरत बच्चों को पूरा स्कूल स्टाफ के साथ शैक्षणिक भ्रमण स्थल – डोंगरगढ़, मैत्रीबाग भिलाई, राजिम, चम्पारण, जतमई, घटारानी, बागबाहरा, खल्लारी आदि का 26 और 27 अक्टूबर को दर्शन कराया गया है। विभिन्न दर्शनी एवं देव स्थल का दर्शन करके भारत विद्या मंदिर मल्दा में पढ़ने वाले बच्चों के चेहरे पर मुस्कान झलक उठे। मनोरम दृश्य को देखकर बच्चे खुशी के मारे गदगद हो गए। इस अवसर पर भारत विद्या मंदिर मल्दा के संचालक – दुर्गेश कुमार कश्यप, प्रधानपाठक – रामअवतार कश्यप, स्टाफ – संतोष कश्यप , भानु कश्यप, आनंद कश्यप ,अजय कश्यप ,सीताराम यादव, श्रीमती मीनाक्षी कश्यप, नंदनी कश्यप ,राजेश्वरी कश्यप, दीप्ति कश्यप आदि के अलावा बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


