सक्ती

छत्तीसगढ़ शासन के महाराजा अग्रसेन सम्मान से नवाजे जाएंगे बिलासपुर के समाजसेवी राजेंद्र अग्रवाल राजू

सक्ती –   छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रत्येक वर्ष सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए महाराजा अग्रसेन सम्मान 2025 से विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया जाता है, तथा इस वर्ष भी 1 नवंबर से आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन ने उपरोक्त सम्मान के लिए बिलासपुर शहर के समाजसेवी राजेंद्र अग्रवाल राजू प्रदीप मेडिकल हेल्थ केयर का चयन किया है, एवं उपरोक्त चयन की सूचना 28 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी करते हुए  राजेंद्र अग्रवाल राजू को दी है,तथा राजेंद्र अग्रवाल राजू का उपरोक्त सम्मान के लिए चयन होने पर छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन, संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, एवं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर देश की महामहिम राष्ट्रपति  द्रोपती देवी मुर्मू एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का छत्तीसगढ़ आगमन होगा एवं यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि उपरोक्त सम्मान बड़ी दिग्गज हस्तियों के हाथों से प्रदान किया जाएगा।